भारत के संदर्भ में स्वामी विवेकानन्द के विचारों की प्रासंगिकता: वर्तमान भारत की चुनौतियों, राष्ट्रीय एकीकरण तथा समकालीन शिक्षा के विशेष संदर्भ में

Abstract

प्रस्तुत शोध ग्रन्थ, स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों का वैश्वीकरण एवं अन्य बाह्य प्रभावों के कारण उत्पन्न सामाजिक चुनौतियों, राष्ट्रीय एकीकरण, समकालीन शिक्षा एवं मानव निर्माण इत्यादि के सन्दर्भ मे विस्तारपूर्वक अध्ययन प्रस्तुत करता है। व्यक्ति ही परिवार, समाज, राष्ट्र एवं समस्त विश्व का मूल है। समस्याओं का प्रारम्भ व्यक्ति से ही होता है अतः समाधान भी व्यक्ति में ही निहित है। स्वामी जी के अनुसार- केवल बाह्य रुपान्तरण से समस्या का हल नही निकलेगा बल्कि व्यक्ति का आंतरिक रुपान्तरण भी आवश्यक है, इसे ही स्वामी जी ने मानव निर्माण कहा है। इस शोध में व्यक्ति के आन्तरिक रुपान्तरण को समस्याओं के समाधान के रूप में देखा गया है। यह व्यावहारिक जीवन में वेदान्त के महत्व को भी दर्शाता है। यह अध्ययन स्पष्ट करता है कि व्यावहारिक जीवन में वेदान्त का प्रयोग करके ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। वर्तमान जीवन जटिलताओं से पूर्ण है, अतः वेदान्त की शिक्षाओं को व्यावहारिक जीवन में सम्मिलित करके ही जीवन को सहज, सरल, उपयोगी और रचनात्मक बनाना संभव है। वैश्वीकरण की असीमित क्षमताओं से समाज का कुछ वर्ग लाभान्वित हुआ है किन्तु साथ ही एक बड़े वर्ग को दुष्प्रभावों का भी सामना करना पड़ा है। युवा पीढ़ी में विचलन को रोकने के लिए उन्हें स्वयं को जानना आवश्यक है और यही अध्यात्म है, अतः सिर्फ व्यक्ति ही नही बल्कि राष्ट्र और यहाँ तक कि सम्पूर्ण विश्व का भी अध्यात्मिकरण होना चाहिए। देश, काल और परिस्थितियों के अनुसार ही व्यक्ति को किसी आचरण को अपनाने की आवश्यकता होती है।

Description

Keywords

Citation

item.page.endorsement

item.page.review

item.page.supplemented

item.page.referenced